सगाई समारोह में आई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, जबरन उठाकर सुनसान जगह ले गए दरिंदे, फिर बारी-बारी किया...

Tuesday, Jun 16, 2026-02:03 PM (IST)

Jharkhand Gangrape: छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक लड़की से झारखंड में सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है। लड़की अपने एक रिश्तेदार के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए झारखंड के सिमडेगा जिले आई थी, जहां वह हवस का शिकार बन गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोत्रे ने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया है कि यह घटना 14 जून की रात को हुई। उन्होंने कहा, ''लड़की ने आरोप लगाया कि समारोह जारी रहने के दौरान तीन स्थानीय युवक उसे जबरन एक घर में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।'' घटना के बाद लड़की छत्तीसगढ़ स्थित अपने घर लौट आई और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर: ई-रिक्शा और ऑटो की भीषण टक्कर में बुझ गए 2 घरों के चिराग, मचा कोहराम

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयान के आधार पर सिमडेगा के कुरडेग थाने में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static