इरफान अंसारी को मंत्री बनाए जाने की चर्चा पर BJP का कटाक्ष, कहा- कांग्रेस में एक से एक नमूने लोग हैं

6/28/2024 11:57:34 AM

रांची: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने कैबिनेट का विस्तार जल्द करने वाले हैं। इसे लेकर सारी कवायद भी पूरी हो चुकी है। वहीं, चंपाई कैबिनेट विस्तार से पूर्व इस पर सियासत शुरू हो गई है।

BJP ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण करने का आरोप
आलमगीर आलम की जगह इरफान अंसारी को मंत्री बनाए जाने की चर्चा पर कटाक्ष करते हुए बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि कांग्रेस में एक से एक नमूने लोग हैं, जब इरफान अंसारी जैसे लोग मंत्री बनेंगे तो समझा जा सकता है कि क्या होगा। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चूंकि आलमगीर आलम जेल में है तो उनकी जगह पर किसी मुस्लिम को मंत्री बनाना है तो उस कोटे से इरफान अंसारी को बनाया जा रहा है।

कैबिनेट विस्तार से BJP को आखिर पेट में दर्द क्यों हो रहा है
बीजेपी द्वारा कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि कैबिनेट विस्तार से बीजेपी को आखिर पेट में दर्द क्यों हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कांग्रेस किसे क्या जिम्मेदारी देगी वह पार्टी तय करेगी न कि सीपी सिंह तय करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और जेएमएम से एक-एक मंत्री बनाया जाएगा। टेंडर घोटाले में जेल में बंद आलमगीर की जगह इरफान अंसारी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं SC कोटे से लातेहार सीट से एमएलए बैधनाथ राम का नाम आ सामने का सकता है। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं को शपथ की सूचना मिल चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static