सदस्यता अभियान को लेकर BJP ने कार्यक्रम का किया आयोजन, पार्टी का 60 लाख सदस्य बनाने का है लक्ष्य

Saturday, Dec 28, 2024-05:12 PM (IST)

रांची: रांची में विधायक सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। दरअसल, विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को पूरे राज्य में जोर- शोर से चला रही है।

सदस्यता अभियान के संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी की ओर से लक्ष्य रखा गया है उसे पूरा करना है। उन्होंने कहा कि पहले सदस्यता अभियान को लेकर रसीद काटी जाती थी और 5 रुपए का शुल्क लगता था, लेकिन अब निशुल्क है और ऑनलाइन सदस्य बनाया जा रहा है।

सीपी सिंह ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा को 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी के सांसद-विधायक और पदाधिकारियों को विशेष रुप से जिम्मेदारी दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static