मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह के मां के निधन पर BJP ने जताय शोक, कहा ये बात

Thursday, May 20, 2021-11:19 AM (IST)

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह के माता व बरही के पूर्व विधायक रामलखन सिंह की पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बुधवार को कहा मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

वहीं भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी कहा कि माताजी के निधन की सूचना से मन व्यथित है। वो कोरोना से जंग हार गए, बेहतर इलाज के लिए रांची में जिंदगी से लड़ रही थीं। किन्तु दु:खद है अब हमारे बीच नहीं रहें। उनके स्थान को कभी भरा नहीं जा सकता है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। संगठन महा मंत्री धर्मपाल सिंह ने निधन पर कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों का यह पीड़ा सहने की शक्ति दे।

शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ,सुनील सिंह, राज पालिवार, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जेपी पटेल, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, डॉ रवि भट्ट, विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, शिवशंकर उरांव, अमर कुमार बाउरी, अमरदीप यादव, पवन कुमार साहू, अनवर हयात और श्रीनिवास शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static