मां को लाठी-डंडों से पीटा...बेटे को शव के साथ एक ही खटिया पर बांध दिया, कोडरमा में जादू-टोना के शक में परिवार के साथ बर्बरता

Monday, Apr 21, 2025-05:18 PM (IST)

Koderma News: झारखंड के कोडरमा में एक महिला और उसके बेटे को जादू-टोना करने के आरोप में बेरहमी से पीटा गया। घटना की सूचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

मामला जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत मसनोडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के बुधन हेम्ब्रम के 15 वर्षीय बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। बुधन हेम्ब्रम ने गांव की एक महिला और उसके बेटे को इस हत्या का जिम्मेदार ठहराया। बुधन ने महिला और उसके बेटे पर जादू-टोना का आरोप लगाया और कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।  

कहा जा रहा है कि हमलावर महिला के बेटे को जबरन अपने साथ ले गए और मृत दीपक के शव के साथ एक ही खटिया पर बांध दिया। इसके बाद उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित निकाला। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static