झारखंड विधानसभा में भाजपाईयों ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

Sunday, Aug 17, 2025-11:05 AM (IST)

रांची: पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि बीते शनिवार को झारखंड विधानसभा परिसर में मनायी गई। इस अवसर पर विधानसभा परिसर स्थित उनकी मूर्ति एंव उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक नवीन जयसवाल, पूर्व मंत्री रविंद्र राय एवं प्रभारी सचिव माणिक लाल, विधानसभा के पदाधिकारी एवं कर्मियों तथा अन्य अतिथिगणों ने इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक विराट व्यक्तित्व का नाम हैं। मां भारती के सच्चे सपूत और कवि हृदय अटल जी झारखंड की जनता के दिलों में बसते हैं।

मरांडी ने कहा कि अटल जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से विकसित भारत की नींव रखी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए गांव-शहर की दूरियां कम कीं। पोखरण परमाणु परीक्षण से उन्होंने दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय कराया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static