"झारखंड में BJP परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों की जमात", राकेश सिन्हा बोले- राज्य को आगे ले जाना भाजपा का एजेंडा ही नहीं

Monday, Oct 21, 2024-05:22 PM (IST)

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली भाजपा भाई, बेटा, पत्नी और पुत्रवधु से ऊपर नहीं उठ पाई।

सिंहा ने कहा कि राज्य गठन के बाद से लंबे समय तक राज करने बाली भाजपा की हालत इतनी खराब हो गई कि राज्य के कई विधासभा में चुनाव लड़ने के लिए सक्षम कार्यकर्ता नहीं मिले। दूसरे दल के आयातित लोग को चुनावी मैदान में लाकर भाजपा ने साबित किया कि उनके दल में लोगों का टोटा है। राकेश सिन्हा ने कहा कि परिवारवाद की बात करने वाले भाजपा को जमशेदपुर पूर्वी सीट में वर्षों से संघर्ष कर रहे समर्पित नेता की जगह रघुवर दास की पुत्रवधू पूर्णिमा दास साहू को उम्मीदवार बनाना, पुटका विधानसभा से 3 बार विधायक रही मेनका सरदार को दरकिनार कर मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाना, घाटशिला में बाबूलाल सोरेन को, सिंदरी में बरसों से बीमार चल रहे इंद्रजीत माता की पत्नी को उम्मीदवार बनाना भाजपा की सच्चाई बयां करता है कि राजनीति स्वार्थ पूर्ति के लिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की भी बलि ले सकती है।

सिन्हा ने कहा कि राज्य को आगे ले जाना भाजपा का एजेंड ही नहीं है। राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा अपने नेता के भाई, पत्नी, बेटा और पुत्रवधु का भविष्य बनाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा भाजपा में हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static