झारखंड में Bird flu का कहर! मुर्गी फार्म में 700 कड़कनाथ मुर्गों की मौत, केंद्र ने राज्य सरकार को दिया ये निर्देश...

2/24/2023 4:16:00 PM

रांची: झारखंड के बोकारो जिले में बर्ड फ्लू के चलते केन्द्र सरकार ने बीते गुरुवार को संक्रमण को रोकने में राज्य सरकार की मदद के लिए 2 अलग-अलग केंद्रीय दल की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्र ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह पीपीई किट और अन्य सामानों का पर्याप्त स्टॉक रखे। साथ ही केंद्र ने आसपास के दूसरे राज्यों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

बर्ड फ्लू का बढ़ रहा है खतरा
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों शहर के मुर्गी फार्म में करीब 700 कड़कनाथ मुर्गे की मौत हो गई है। इसकी जांच प्रयोगशाला से करवाने के बाद बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू का खतरा राज्य के दूसरे जिलों में भी फैल सकता है, इसलिए सतर्क किया गया है कि अभी मुर्गा, मुर्गी और बत्तख का सेवन न करें। बर्ड फ्लू का असर मांसाहार की दुकानों पर भी दिखने लगा है। कई जिलों में इसकी बिक्री पर असर पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए मछली और मटन की बिक्री बढ़ने लगी है।

केंन्द्र ने दूसरे राज्यों को सतर्क रहने की दी सलाह
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से इसके नियंत्रण के लिए खास जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंसानों में निगरानी के अवलोकन के लिए एक अलग केंद्रीय टीम भी तैनात की है। दोनों टीम इसके बढ़ते खतरे पर नजर रखेगी और इसके रोकथाम पर काम करेगी। साथ ही झारखंड सरकार को 'एवियन इन्फ्लुएंजा' (2021) को नियंत्रित करने और रोकथाम अभियान चलाने की सलाह दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static