Bank Holidays November 2025: बैंक से जुड़े जरूरी काम पेंडिंग हैं तो कर लीजिए पूरे...नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे Bank; यहां देखें छुट्टियों की List

Thursday, Oct 30, 2025-06:32 PM (IST)

Bank Holidays November 2025: अक्टूबर खत्म होने के साथ ही अब नया महीना नवंबर 2025 दस्तक दे रहा है। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि इस महीने बैंक कब-कब बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर 2025 के लिए बैंकों की छुट्टियों की अपडेटेड लिस्ट जारी कर दी है।

नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
नवंबर में कुल मिलाकर 9 से 10 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार के साथ-साथ कुछ राज्य-स्तरीय त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

नवंबर 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट
देखें किस दिन-किस दिन बैंक रहेंगे बंद –

1 नवंबर (शनिवार) 
कन्नड़ राज्योत्सव (बेंगलुरु) और इगास-बग्वाल (देहरादून) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर (रविवार) 
देशभर में रविवार का अवकाश।

5 नवंबर (बुधवार) 
गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

7 नवंबर (शुक्रवार) 
वंगाला उत्सव के कारण शिलांग (मेघालय) में बैंकिंग कार्य नहीं होंगे।

8 नवंबर (शनिवार) 
दूसरा शनिवार, यानी राष्ट्रव्यापी बैंक अवकाश। साथ ही बेंगलुरु में कनकदास जयंती की वजह से अतिरिक्त अवकाश रहेगा।

9 नवंबर (रविवार) 
सभी राज्यों में रविवार की छुट्टी।

16 नवंबर (रविवार) 
रविवार अवकाश।

22 नवंबर (शनिवार) 
चौथा शनिवार, यानी राष्ट्रव्यापी अवकाश।

23 और 30 नवंबर (रविवार) 
दोनों दिन रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

यानी कुल मिलाकर नवंबर में 9–10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें से कुछ राज्य विशेष अवकाश हैं।

आप पर इसका क्या असर पड़ेगा?
अगर आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम पेंडिंग हैं जैसे- चेक जमा करना, पासबुक अपडेट करवाना, कैश डिपॉजिट या निकासी, तो इन्हें वर्किंग डेज में ही पूरा करें। बैंक शाखाएं बंद रहने पर ये सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी, लेकिन ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स से आप लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static