रांची में सादगी से मनाया गया बकरीद, लोगों ने घरों में ही अदा की नमाज

7/21/2021 6:36:54 PM

 

रांचीः झारखंड के रांची जिले के कई घरो में ईद उल अजहा यानी बकरीद सादगी से मनाया गया। ईद के मौके पर नमाज विभिन्न मस्जिदों में नही पढ़कर अकीदत के साथ अपने-अपने घरो अदा की गई।

इस दौरान नमाज के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन भी किया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने घरों में ही पर्दे के साथ जानवरों की कुर्बानियां पेश की। बुधवार को ईद उल अजहा के मौके पर अकीदतमंदो ने नमाज के दौरान कोरोना महामारी के खात्मे को लेकर समाज के लोगों ने दुआएं की।

बता दे कि राजधानी रांची में नमाज ईदगाह या मस्जिद में नहीं अदा की नही की गई। रांची जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे घर में रहकर नमाज पढ़ें। देशभर में भी कोरोना को देखते हुए बकरीद पर राज्यों ने अलग-अलग गाइडलाइन जारी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static