BJP नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव, मॉनसून सत्र में नहीं होंगे शामिल

7/28/2022 4:41:34 PM

 

रांचीः झारखंड में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं अब मरांडी मॉनसून सत्र में शामिल नहीं होंगे।

बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर बताया कि, ''सामान्य लक्षण के चलते आज जांच करवाने पर मेरा कोरोना जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गया है। पिछले दिनों जो भी मेरे सम्पर्क में आए हैं। वे लक्षण के आधार पर अपनी जांच अवश्य करवा लें।''

वहीं बाबूलाल मरांडी के कोरोना संक्रमित होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, '' वरिष्ठ नेता आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली। आप शीघ्र स्वस्थ हों, यही कामना करता हूं।''
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static