"अपनी कुर्सी बचाने के लिए सूर्य हांसदा के नाम पर राजनीतिक कर रहे बाबूलाल", कांग्रेस का बड़ा हमला

Friday, Sep 12, 2025-04:41 PM (IST)

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के राज्यव्यापी आंदोलन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा अब अपराधियों के हौसले बढ़ाने के लिए सड़कों पर उतर आई है।

सिन्हा ने आरोप लगाया कि सूर्या हसदा के नाम पर भाजपा अपनी राजनीतिक कुर्सी बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राज्य की जनता की सुरक्षा से एक अपराधी की सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने सूर्या हसदा के एनकाउंटर को पुलिस की कानूनी कार्रवाई बताया और कहा कि बाबूलाल मरांडी जो इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं, यह समाज के लिए हानिकारक है। पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है, लेकिन भाजपा इस केस को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

सिन्हा ने कहा कि ऑपरेशन लोटस, ईडी और सीबीआई के जरिए भाजपा सरकार के अच्छे कामों को रोक नहीं पाई तो अब एक अपराधी के एनकाउंटर पर सवाल उठाकर राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि भाजपा अब पूरी तरह मुद्दा मुक्त हो चुकी है। राज्य में युवाओं को रोजगार मिल रहा है और नियुक्ति पत्र वितरित हो रहे हैं, इसके बावजूद भाजपा हताश होकर इस तरह की राजनीति कर रही है। सिन्हा ने भाजपा की इस राजनीति को समाज के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि इसका मकसद न्याय व्यवस्था को कमजोर करना है और सरकार को बदनाम करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static