भारतीय विदेश सेवा के राजदूत अंजनी कुमार ने 19 झारखंड NCC बटालियन रांची का किया दौरा
Thursday, Jul 21, 2022-12:59 PM (IST)

रांचीः भारतीय विदेश सेवा, माली, मॉरिटानिया देश के राजदूत अंजनी कुमार ने आज 19 झारखंड एन. सी.सी. बटालियन, रांची का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने 19 झारखंड एन. सी.सी. बटालियन, रांची के कमांडिग ऑफिसर कर्नल एच.के पाठक के साथ मुलाकात की और एन.सी.सी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कुमार ने बटालियन के कैडेटस, सैनिकों एवं असैनिक स्टॉफों से मिले और उनके कार्यों की सराहना की।