अलका तिवारी ने ग्रहण किया राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार, 4 वर्षों तक होगा कार्यकाल
Thursday, Oct 02, 2025-03:30 PM (IST)

Ranchi News: झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद ग्रहण किया। अलका तिवारी झारखंड की आठवीं राज्य निर्वाचन आयुक्त बनी है।
पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्षों तक उनका कार्यकाल होगा। अगर चार साल से पहले उनकी उम्र 65 साल हो जाती है, तो उनका कार्यकाल उसी दिन से समाप्त माना जायेगा। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अलका तिवारी को उनकी ईमानदारी, कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता है।
तिवारी 30 सितंबर को झारखंड की मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुई है। ज्ञातव्य है कि अलका तिवारी के पति डॉ. डी के तिवारी भी पूर्व में झारखंड के मुख्य सचिव और राज्य निर्वाचन आयुक्त रह चुके हैं।