मंईयां योजना का गलत तरीके से लाभ उठा रहीं 85 महिलाओं पर चला प्रशासन का डंडा, योजना की राशि वापसी करने के दिए निर्देश
Sunday, Feb 02, 2025-11:23 AM (IST)
रांची: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना में लगातार गड़बड़ी और फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। अब मंईयां सम्मान योजना का गलत तरीके से लाभ उठा रही 85 महिलाओं चिन्हित की गई हैं।
जानकारी के मुताबिक 85 महिलाओं ने अपात्र होते हुए भी इस योजना का लाभ लिया। 85 महिलाओं ने गलत दस्तावेजों के आधार पर आवेदन कर लाभ प्राप्त किया। जांच में पता चला कि कई महिलाओं ने योजना का लाभ लेने के लिए झूठे दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सभी अपात्र महिलाओं को नोटिस जारी किया गया है और उनसे पैसे वापस करने को कहा गया है। प्रशासन ने संबंधित बैंकों को पत्र लिखकर उनके खाते फ्रीज करने का निर्देश दिया है।
इतना ही नहीं प्रशासन ने कह दिया है कि यदि कोई महिला पैसे वापस नहीं करती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। वहीं, प्रशासन ने इस प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए निगरानी और जांच प्रक्रिया को और अधिक मजबूत करने का निर्णय लिया है।