गढ़वा में हादसा: वज्रपात से 2 महिला और 4 बकरियों की मौत...तीन महिला गंभीर रूप से घायल

Sunday, Jul 14, 2024-10:43 AM (IST)

गढ़वा: गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के राजहरा गांव में बीते शनिवार के दिन में वज्रपात होने से 2 महिला और 4 बकरियों की मौत हो गई है जबकि 3 महिला घायल हो गई हैं। इन सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल संगबरिया में किया जा रहा है।

वज्रपात की घटना में घटनास्थल पर ही मरने वालों में तेतरी देवी 50 वर्ष पति ललित राम और गीता देवी 48 वर्ष पति जुगन राम तथा चार बकरी की मौत हो गई है। सभी बकरी गीता देवी के हैं। वज्रपात की घटना में घायल शारदा देवी, महेश्वरी देवी, प्रमिला देवी है शामिल। घटना के संबंध में बताया गया कि संगवरिया गांव में ही घर से कुछ दूरी पर बकरी व गाय बैल इन लोगों के द्वारा चराया जा रहा था। चराने के दौरान में ही बारिश होना शुरू हुआ। बारिश के दौरान ही वज्रपात की घटना हुई जिसके चपेट में आने से 2 महिला और चार बकरी की मौत घटनास्थल हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना पाकर मेराल सीओ यशवंत नायक घटनास्थल पर पहुंचे और घटना में मृत लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दिया तथा घायलों से मिल समुचित इलाज की व्यवस्था की जानकारी लिया। सीओ यशवंत नायक ने बताया कि वज्रपात की घटना में मृतक के परिजनों को प्रति व्यक्ति सरकारी प्रावधान के अनुसार 4 लाख की मुआवजा तथा घायलों के इलाज का खर्च दिया जाएगा। वहीं, घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी विष्णु कांत भी राजहरा गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static