Aaj Ka Mausam: ​झारखंड में शीतलहर का ''येलो'' अलर्ट​, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, जानें आज मौसम का हाल

Wednesday, Jan 07, 2026-09:30 AM (IST)

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: झारखंड में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। कंपकंपाती ठंड से लोग बेहाल है। घने कोहरे ने रफ्तार पर रोक लगा दी। वहीं प्रदेश के कई जिलों में  पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। राज्य में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा समेत कई जिलों में सर्दी और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 7 और 8 जनवरी तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

वहीं, पिछले 24 घंटों में गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद खूंटी में 3.7 डिग्री और लोहरदगा में 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, "क्षोभमंडल के निचले स्तरों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट आई है।" उन्होंने कहा, "अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद यह दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।" राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static