चांदी ने लगाई जोरदार छलांग, तगड़ी गिरावट के बाद सोने की भी तेज वापसी, जानें झारखंड में आज का Rate

Sunday, Feb 22, 2026-03:26 PM (IST)

Jharkhand News: अगर आप सोने-चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें। बाजार में कीमती धातुओं के दाम रोज बदल रहे हैं। ऐसे में बिना सही जानकारी के खरीदारी करने से नुकसान हो सकता है।

रांची में सोना-चांदी के दाम में उछाल

रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार रांची में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

22 कैरेट सोना: 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना: 1,54,880 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी: 2,90,000 रुपये प्रति किलो

बताया गया कि शनिवार को चांदी 2,70,000 रुपये प्रति किलो थी। यानी एक दिन में ही 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सोने में भी तेजी

22 कैरेट सोना कल 1,44,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज बढ़कर 1,47,500 रुपये हो गया। यानी 2,850 रुपये की तेजी।

24 कैरेट सोना कल 1,51,880 रुपये था, जो आज 1,54,880 रुपये हो गया। यानी 3,000 रुपये की बढ़ोतरी।

दूसरे शहरों में क्या है भाव?

बोकारो:

22 कैरेट: 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट: 1,57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी: 2,62,000 रुपये प्रति किलो

जमशेदपुर:

22 कैरेट: 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट: 1,59,390 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी: 2,52,860 रुपये प्रति किलो

देवघर:

22 कैरेट: 1,44,054 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट: 1,57,150 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी: 2,52,860 रुपये प्रति किलो

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

सोने के गहने खरीदते समय उसकी शुद्धता जरूर जांचें। हमेशा हॉलमार्क वाला गहना ही खरीदें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी होती है। भारत में हॉलमार्क जारी करने का काम ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) करता है। हर कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क अंक होते हैं। गहना खरीदते समय इन्हें ध्यान से देखकर ही खरीदारी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static