Kodarma Road Accident: कोडरमा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 लोगों को रौंदा,1 की मौत; मचा हड़कंप

Tuesday, Apr 01, 2025-03:51 PM (IST)

Kodarma Road Accident: झारखंड के कोडरमा में आज यानी मंगलवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 65 वर्षीय शख्स की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा-जमुआ मेन रोड के राजेंद्र चौक की है। मृतक शख्स की पहचान 65 वर्षीय दुर्गा पासवान के रूप में हुई है। वही घायल व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय रतन कुमार पांडेय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों शख्स बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दुर्गा पासवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पीछे बैठा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति  को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

इधर घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। साथ ही लोगों द्वारा मुआवजे की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा लोगों को उचित्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static