जहरीले सांप ने छीने परिवार के 2 बच्चे: सो रहे भाई-बहन पर रेंगते हुए चढ़ा सांप...डसने के बाद अस्पताल लेकर दौड़े परिजन; मौत
Saturday, Aug 02, 2025-12:06 PM (IST)

Giridih News: बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में सांपों का खतरा भी बढ़ जाता है। आए दिन सांप किसी न किसी की जान ले रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के गिरिडीह से आया है जहां सांप के काटने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई है।
मामला जिले के बिरनी प्रखंड का है। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान भाई-बहन एक ही चौकी पर सो रहे थे, तभी सांप बिस्तर पर रेंगते हुए चढ़ गया और दोनों को काट लिया। आनन-फानन में परिजन दोनों को सदर अस्पताल ले गए, जहां 1 घंटे के बाद 13 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई जबकि 16 वर्षीय शीतल कुमारी की मौत बीते शुक्रवार सुबह हो गई। भाई-बहन की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम में पसर गया है।