लोगों को काटता था, मुझे भी काटने के लिए पीछा किया..... लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wednesday, Apr 09, 2025-09:30 AM (IST)

रांची: झारखंड के रांची में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पीछा कर रहे आवारा कुत्ते को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के बाहरी इलाके टाटीसिलवे में हुई थी। उसने बताया कि आरोपी की पहचान प्रदीप पांडे (55) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। टाटीसिलवे थाने के प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 25 (पशुओं को नुकसान पहुंचाना) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पांडे ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते की हत्या कर दी।
वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुत्ते ने इलाके में कई लोगों को काटा था और उसे भी काटने के लिए उसका पीछा किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।