5 साल की बच्ची के गले में फंस गया था सिक्का, 2 दिन तक इलाज के लिए तड़पती रही; फिर BJP नेता ने ऐसे की मदद

3/15/2024 12:20:15 PM

Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 5 साल की मासूम बच्ची ने सिक्का निगल लिया। हालांकि डॉक्टरों ने इलाज कर बच्ची का सिक्का निकाल दिया और बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है।

मामला जिले के मानगो गुरुद्वारा बस्ती का है। बताया जा रहा है कि यहां 5 वर्षीय मोनिका कुमारी खेल-खेल में रविवार को एक सिक्का निगल गई, जिसके बाद आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां पर 40 हजार रुपये खर्च बताया गया। इसके बाद राशि नहीं होने के कारण परिजन बच्ची को लेकर वापस घर लौट आए। बच्ची 2 दिन तक दर्द से तड़पती रही। इसके बाद परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया।

विकास सिंह ने उन्हें भरोसा दिया कि आपकी बच्ची का सिक्का निकलेगा। पैसे की चिंता आप नहीं कीजिए और विकास सिंह ने साकची मेडिसिटी हॉस्पिटल में बच्ची का सिक्का निकलवाया। अब बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static