झारखंड में कोरोना के 693 नए मरीज आए सामने, 7 और लोगों ने तोड़ा दम

8/14/2020 10:41:57 AM

 

रांचीः झारखंड में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7 और मरीजों की मौत हो गई, जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में इस महामारी से 209 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं गुरुवार को इस अवधि में 693 और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 20,950 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 11, चतरा में 1, देवघर में 12, धनबाद में 79, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 138, गढ़वा में 23, गिरिडीह में 4, गोड्डा में 11, गुमला में 13, हजारीबाग में 16, जामताड़ा में 2, खूंटी में 25, कोडरमा में 8, लातेहार में 28, लोहरदगा में 9, पाकुड़ में 8, पलामू में 31, रामगढ़ में 25, रांची में 78, साहेबगंज में 4, सरायकेला में 53, सिमडेगा में 30 और पश्चिम सिंहभूम में 19 संक्रमित मिले हैं।

वहीं रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 20,950 संक्रमितों में से 13,013 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अतिरिक्त 7,728 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 209 अन्य की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य की विभिन्न प्रयोगशालाओं में कुल 6,897 नमूनों की जांच की गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static