VIDEO: झारखंड में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का त्योहार, शोभायात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग

4/18/2024 3:45:19 PM

गढ़वा: गढ़वा में रामनवमी का भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के कलाकार पहुंचे थे। वही गढ़वा शहर के लोगों ने भी बड़ी तादाद में शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। शहर के रंका मोड़ पर शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा में भक्ति गानों पर युवक और युवतियां सहित सभी लोग झूमते नजर आए। कार्यक्रम में आए कलाकार भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस शोभायात्रा में भगवान राम की झांकी भी निकाली गई। कार्यक्रम में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए गढ़वा के डीसी और एसपी खुद शहर में पैदल मार्च करते हुए नजर आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static