गढ़वा में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का त्यौहार, शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र; हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

4/18/2024 10:34:38 AM

गढ़वा: गढ़वा जिले में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया गया। सभी मंदिरों में भगवान राम के साथ बजरंगबली की पूजा एवं आरती भी हुई। इसके साथ ही जगह-जगह अखाड़े का आयोजन किया गया। यहां रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाला गया।

PunjabKesari

जुलूस में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के कलाकार गढ़वा पहुंचे और अपना जलवा दिखाया। शोभायात्रा के दौरान लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।इस शोभा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा में भक्ति गानों पर युवा युवतियां सहित सभी लोग झूमते नजर आए। कार्यक्रम में आए ताशा पार्टी भी आकर्षण का केंद्र रहा। कई तरह के भगवान के झांकी भी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रहा।

PunjabKesari

कार्यक्रम में बच्चे भी अपनी प्रतिभा दिखाने में पीछे नहीं रहे हैं। कार्यक्रम में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके चलते गढ़वा डीसी, एसपी खुद शहर में पैदल मार्च करते हुए इसका जायजा लेते नजर आए। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलामू के निवर्तमान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बीडी राम और झारखण्ड सरकार के पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static