झारखंड में फिर सामने आए कोरोना के 6187 नए मरीज, संक्रमण से 129 लोगों की मौत

5/11/2021 10:56:57 AM

रांचीः झारखंड में सोमवार को कोरोना के 6187 पॉजिटिव मिले हैं और 6962 ठीक हुए है जबकि 129 मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 526,बोकारो से 623, चतरा से 96, देवघर से 75, धनबाद से 195, दुमका से 30, पूर्वी सिंहभूम से 1015, गढ़वा से 116, गिरिडीह से 172 मरीज मिले हैं। वहीं इसी क्रम में गोड्डा से 126, गुमला से 288, हजारीबाग से 360, जामताड़ा से 148, खूंटी से 179, कोडरमा से 300, लातेहार से 278, लोहरदगा से 156, पाकुड़ से 450, पलामू से 371, रामगढ़ से 137, साहेबगंज से 34, सरायकेला से 110, सिमडेगा से 152 और पश्चिमी सिंहभूम से 250 मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से 129 मरीज की मौत हुई है जिसमें रांची से 35, बोकारो से 8, देवघर से 4, धनबाद से 9, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 16, गिरिडीह से 8, गोड्डा से 4, गुमला से 1, हजारीबाग से 4, जामताड़ा से 5, खूंटी से 2, कोडरमा से 1, लातेहार से 3, लोहरदगा से 1, पलामू से 3, रामगढ़ से 3, साहेबगंज से 3, सरायकेला से 2, सिमडेगा के 3 और पश्चिमी सिंहभूम से 2 मरीज शामिल है। वही, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 292530 हो गया हैं। इनमें 57902 सक्रिय केस हैं जबकि 230646 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 3982 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static