झारखंड में 6 IPS अधिकारियों का तबादला, अनीश बने रांची के डीआईजी

4/8/2022 2:29:25 PM

रांचीः झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के छह अधि कारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने आज अधिसूचना जारी कर दी।

गृह विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार जैप-1 के समादेष्टा अनीश गुप्ता को प्रोन्नति देते हुए रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी बनाया गया है। जबकि प्रतीक्षारत अजय लिंडा को प्रोन्नति देते हुए डीआईजी कोल्हान चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रतीक्षारत दीपक कुमार सिन्हा को भी प्रोन्नति देते हुए डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी और शम्ब तबरेज को डीआईजी बजट के पद पर पदस्थापित किया गया है।

एसडीपीओ मेदिनीनगर सदर के. विजय शंकर को सिटी एसपी जमशेदपुर और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली रांची मुकेश कुमार लुणायत को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static