देवघर: मंदिर के गर्भगृह में जड़ा दो किलो का चांदी का प्लेट चुराने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार
Wednesday, Sep 14, 2022-02:51 PM (IST)

देवघरः झारखंड के देवघर जिले के प्रसिद्ध डकाय दुगे बाबा मंदिर के गर्भगृह की वेदी में जड़ा करीब दो किलोग्राम वजनी चांदी का प्लेट चुराने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को पांच आरोपियों को गिरीडीह से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि घटना आठ सितंबर के रात की है। देवघर के पुलिस अधीक्षक सुभाषचन्द्र जाट ने बताया कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी गिरीडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से जबकि एक की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र से की गई है। जाट ने बताया कि पुलिस ने वेदी में लगे चांदी के प्लेट का करीब 800 ग्राम वजन का एक छोटा टुकड़ा, चांदी के प्लेट को पिघला कर बनाए गए आभूषण के साथ ही वेदी को उखाड़ने में प्रयुक्त सरिया भी बरामद कर लिया है।
उन्होंने बताया कि चोरों की पहचान दिनेश यादव, रविशंकर पोद्दार, मनोज हज्जाम, किशोर कुमार वर्मा एवं ब्रह्मदेव वर्णवाल के रूप में की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।