झारखंड में लगातार बारिश के बीच मकान ढहने से 5 साल की मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

Sunday, Jul 27, 2025-04:51 PM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बीते शनिवार तड़के एक मकान ढहने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि उसकी मां घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पोटका प्रखंड के हेसरा पंचायत के मुकुंदोसाई में जिस समय कच्चा मकान ढहा उस वक्त उसके भीतर पूजा सरदार और उसके पांच बच्चे सो रहे थे। कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि पूजा की बेटी मलबे के नीचे जिंदा दफन हो गई, जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि पूजा का फिलहाल जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static