झारखंड में मिले कोरोना के 4753 नए मामले, संक्रमण से ठीक हुए 2801 मरीज, आठ लोगों की मौत

Thursday, Jan 13, 2022-10:54 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 2801 मरीज ठीक हुए है और 4753 नये मरीज मिले हैं जबकि कोरोना से 8 लोगो की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 1268, बोकारो से 191, चतरा से 106, देवघर से 229, धनबाद से 183, दुमका से 171, पूर्वी सिंहभूम 1280,गढ़वा से 59, गिरिडीह से 29, गोड्डा से 58, गुमला से 57, हजारीबाग से 321, जामताड़ा से 46, खूंटी से 32, कोडरमा से नौ, लातेहार से 16, लोहरदगा से 60, पाकुड़ से 48, पलामू से 163, रामगढ़ से 84, साहेबगंज से 56, सरायकेला से 55, सिमडेगा से 42 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 190 नये कोरोना मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बोकारो से एक, पूर्वी सिंहभूम से तीन, हजारीबाग से एक, रांची से दो और सरायकेला से एक मरीज शामिल हैं। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 391526 हो गया हैं और कब तक कुल 18739657 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 30986 सक्रिय केस हैं जबकि प्रदेश में कोरोना के 355356 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5184 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static