RIMS से फरार कैदी मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर घटना को दिया था अंजाम

9/20/2021 12:04:35 PM

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रिम्स में भर्ती एक कैदी रविवार को सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद 35 वर्षीय कृष्ण मोहन झा को पेट दर्द और नाक से खून आने सहित कई अन्य समस्याओं के बाद इलाज के लिए रिम्स लाया गया। उसे मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। डॉ. सीबी शर्मा की टीम उसका इलाज करने में जुटी थी। रविवार सुबह कैदी कृष्ण मोहन झा 2 सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार कैदी शौच जाने के बहाने से दोनों सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया और हथकड़ी के साथ फरार हो गया। बताया गया है कि फरार कैदी कोयल शंख जोन का पूर्व नक्सली जोनल कमांडर था। कृष्ण मोहन झा का नाम अभय जी उर्फ विकास जी है। कैदी पिछले 5 वर्षां से जेल में बंद था।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बरियातू पुलिस ने कैदी की सुरक्षा में तैनात जवान से पूछताछ की। वहीं फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है। पुलिस रिम्स में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इसके अलावा शहर के अन्य थानों के पुलिसकर्मियों को भी इस घटना की सूचना दी गई हैं। चेकिंग अभियान के दौरान कैदी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static