चाईबासा में IED विस्फोट में CRPF के 3 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

Wednesday, Mar 05, 2025-05:45 PM (IST)

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को हुए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 3 जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया। कोल्हान के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चोथे ने बताया कि यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के बलिवा इलाके में उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे।चोथे ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया और तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया।''

दरअसल, विस्फोट की घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के बलीबा में बुधवार को उस वक्त हुई, जब सुरक्षा बलों और पुलिस की ज्वाइंट टीम जंगल-पहाड़ी से घिरे इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में जुटी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static