राज्यपाल ने रांची में‘नमो ई-लाइब्रेरी''का किया उद्घाटन, कहा- विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

Thursday, Feb 27, 2025-09:10 AM (IST)

E-LIBRARY IN RANCHI: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज अरगोड़ा, रांची में ‘नमो ई-लाइब्रेरी'सह‘साइबरपीस कम्युनिटी सेंटर' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राँची की जनता के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया और इस महत्वपूर्ण स्थापना के लिए अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। 

"नमो ई लाइब्रेरी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की पहल"
राज्यपाल ने कहा कि यह केंद्र‘विकसित भारत2047'के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस उल्लेखनीय पहल के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और साइबरपीस फाउंडेशन की सराहना की। राज्यपाल ने‘नमो ई-लाइब्रेरी'को ज्ञान का भव्य द्वार बताते हुए कहा कि यह केवल एक पुस्तकालय नहीं, बल्कि डिजिटल शिक्षा और शोध का एक अत्याधुनिक केंद्र है। 

राज्यपाल ने अपने संसदीय क्षेत्र में 2005 में पुस्तकालय की स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर होगा कि इस केंद्र के लिए एक उपयुक्त व पृथक स्थान तलाश कर इसे और विस्तार दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित हो सकें। साथ ही, इसके संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए समाज से निरंतर सुझाव लिए जाएँ। राज्यपाल ने साइबरपीस कम्युनिटी सेंटर की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र तकनीकी सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेगा। आशा है कि इस प्रकार के पहल झारखंड को साइबर सुरक्षा, तकनीकी शिक्षा और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर राजयपाल महोदय ने वहाँ स्थापित ‘बुक बैंक' का भी अवलोकन किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static