घर से बुलाकर ले गए और फिर धारदार हथियार से काट डाला.. 27 वर्षीय युवक की हत्या से मचा हड़कंप
Sunday, Jul 19, 2026-10:53 AM (IST)
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जगन्नाथ गोप (27) के रूप में हुई है। मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कुछ लोग जगन्नाथ को घर से बुलाकर ले गए और बाद में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। भाषा

