बोकारो में दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा

7/16/2022 5:59:58 PM

 

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले की एक अदालत ने एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में दोषी को आज 20 साल सश्रम कारावास के साथ ही 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत ने यहां मामले में सुनवाई के बाद पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी मुकेश प्रमाणिक को एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी ने 3 फरवरी 2021 को शौच के लिए घर से बाहर निकली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। महिला द्वारा शोर किए जाने और लोगों की भीड़ जमा होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static