पलामू: सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

5/6/2022 5:34:18 PM

 

डालटनगंजः झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के ओढनार पंचायत के बरवाडीह मोड़ पर 2 मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार एक-एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक बुजुर्ग महिला जख्मी है। महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में गढ़वा जिले के कीतासोकी निवासी बीरबल भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र नन्दलाल भुइयां एवं गढवा के ही छपरदगा के रहने वाली सुरेश चौधरी (55 वर्ष) शामिल है। नन्दलाल भुइयां अपनी नानी फुलपातो देवी को लेकर बाइक से ओढनार पंचायत क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर आ रहा था, जबकि सुरेश चौधरी गढ़वा जाने के लिए बरवाडीह मोड़ होकर बाइक से निकल रहा था।

शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे दोनों बाइकों में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर नन्दलाल और सुरेश की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि पिछले चार दिनों के दौरान जिले में हुए अलग अलग सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग जीवन और मौत से जूझ रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static