Munger News: बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, एक युवक की गई जान

Monday, Aug 28, 2023-04:23 PM (IST)

मुंगेर: बिहार में हर्ष फायरिंग के बढ़ते चलन के बीच लोगों के मौतों का सिलसिला जारी है। ऐसी ही घटना मुंगेर जिले सामने आई है, जहां जन्मदिन की पार्टी में चली गोली से एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधीक्षक जे.जाला रेड्डी ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात एक विद्यालय परिसर में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग में विपुल कुमार नामक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विपुल कुमार के तीन दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विपुल कुमार कोहियारा इलाके का रहने वाला था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक विपुल कुमार के पिता राजु मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static