मोबाइल पर खूब बतियाती हैं बिहार की महिलाएं, इंटरनेट यूज करने की रेस में सबसे पीछे

Sunday, Nov 06, 2022-02:37 PM (IST)

पटनाः बेरोजगारी, गरीबी और विकास के मामले में बिहार भले ही अन्य राज्यों से पिछड़ा हो लेकिन यहां की महिलाएं मोबाइल का खूब इस्तेमाल करती हैं। जी हां, एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। महिलाओं द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग करने के मामले में बिहार देश के कई राज्यों से आगे है। हालांकि, इंटरनेट यूज करने के मामले में बिहार की महिलाएं सबसे पीछे हैं। 

PunjabKesari

51.4% महिलाएं करती है मोबाइल का उपयोग 
सर्व के अनुसार, बिहार की 51.4 प्रतिशत महिलाएं मोबाइल का उपयोग करती हैं। इसके बाद ओडिशा में 50.1%, झारखंड में 49.0% और उत्तर प्रदेश में 46.5% महिलाएं मोबाइल फोन का यूज करती हैं। हालांकि, देश में सबसे अधिक गोवा की 91.2% महिलाएं और सबसे कम मध्यप्रदेश की 38.5% महिलाएं मोबाइल का उपयोग करती हैं।

 

महिलाओं द्वारा मोबाइल का प्रयोग महिलाओं द्वारा इंटरनेट का प्रयोग
बिहार- 51.4% बिहार- 20.6%
उत्तर प्रदेश- 46.5% उत्तर प्रदेश-30.6%
झारखंड- 49.0% झारखंड-31.4%

बंगाल- 50.1%
 

बंगाल- 25.5%
 


इंटरनेट यूज करने में सबसे पीछे
वहीं अगर इंटरनेट यूज की बात करें तो इस मामले में बिहार की महिलाएं सबसे पीछे हैं। महिलाओं द्वारा इंटरनेट के उपयोग का राष्ट्रीय औसत 33% है। शहरी क्षेत्र की 51.8% और ग्रामीण क्षेत्र की 24.6% महिलाएं इंटरनेट का यूज करती हैं। वहीं बिहार की सिर्फ 20.6% महिलाएं ही इंटरनेट का उपयोग करती हैं।

PunjabKesari

बता दें कि टेलीडेंसिटी (दूरसंचार घनत्व) के मामले में बिहार देश में सबसे निचले पायदान पर है, जबकि दिल्ली पूरे देश में टॉप पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static