घरेलू विवाद से परेशान महिला ने पहले की दो बच्चों की हत्या, फिर खुद को भी लगाई आग

8/12/2020 12:23:41 PM

हाजीपुरः बिहार के वैशाली जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घरेलू झगड़े से परेशान एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, मामला वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत भीखनपुरा गांव का है। देसरी थाने के चांदपुरा पुलिस चौकी के दारोगा ललन सिंह ने बताया कि मृतकों में सुनिल राय की 25 वर्षीय पत्नी रेखा देवी और उनके चार वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार तथा ढाई वर्षीय पुत्र आरुष कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महिला अपने दोनों बच्चों के साथ सोमवार की रात घर के अंदर एक कमरे में सो गई थी। रात ढ़ाई बजे कमरे से आग की लपटें निकलते देख मृतका की सास व अन्य परिवार वालों ने शोर मचाया जिसके बाद आस पास के लोग वहां पहुंच गए।
PunjabKesari
कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर परिवार वालों ने देखा की महिला ने अपने शरीर में आग लगा ली है। लोगों ने आग बुझाई तब तक उसका शरीर पुरी तरह जल चुका था। वहीं महिला के साथ बिस्तर पर पड़े बच्चों के गले में दुपट्टा का फंदा लगा दिखा। तीनों को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतका रेखा देवी की आठ वर्ष पहले शादी हुई थी पति हैदराबाद में काम करता है। घटना के समय पति घर में नहीं था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static