VIDEO: पत्नी ने ही दिलाई पति को उम्रकैद की सजा, बेटे की हत्या में 7 साल बाद आया बड़ा फैसला
Friday, May 01, 2026-03:39 PM (IST)
Begusarai: बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न्याय और रिश्तों दोनों की परिभाषा को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ खड़े होकर अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी और आखिरकार सात साल बाद उसे इंसाफ मिला। कोर्ट ने बेटे की हत्या के मामले में पिता को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। बेगूसराय कोर्ट का यह फैसला सिर्फ एक सजा नहीं बल्कि न्याय की मिसाल बन गया है, जहां एक मां ने अपने बेटे के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए अपने ही पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

