सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या, बदमाशों ने मारी 8 गोलियां... भड़के लोगों ने पुलिस वाहनों में की तोड़फोड़

Saturday, Sep 12, 2026-04:09 PM (IST)

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने जिला परिषद प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कई पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

स्थानीय लोगों का दावा है कि जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो ने पुलिस को कोयला तस्करी गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना दी थी। केथरिया गांव के निवासियों ने आशंका जताई कि उसी गिरोह के सदस्य ने हत्या कराई होगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महतो को 8 गोलियां मारी गईं। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोषी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महतो की मौत के कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। हत्या से नाराज स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पथराव किया। अधिकारियों ने बताया कि करीब आधा दर्जन पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static