घर में घुसकर सरकारी शिक्षिका की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में हड़कंप

Thursday, Sep 03, 2026-02:38 PM (IST)

पटना: बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की 46 वर्षीय शिक्षिका का खून से लथपथ शव उनके घर से बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-29 की है। 

मृतका की पहचान मसौढ़ी के एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-1) राघव दयाल ने कहा, "बुधवार दोपहर मृतका के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। आशंका है कि उनकी मौत मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हुई, हालांकि मृत्यु का सही समय अभी स्पष्ट नहीं है।" उन्होंने बताया कि मृतका के पति इंजीनियर हैं और उनकी तैनाती गया जिले में है। शिक्षिका अपने बेटे और बेटी के साथ रहती थीं, लेकिन शव मिलने से एक दिन पहले दोनों बच्चे अपनी नानी के घर गए हुए थे। 

यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर बिहार के 38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, यहां देखें पूरी लिस्ट

एसडीपीओ ने बताया कि शव खून से लथपथ अवस्था में मिला और सिर तथा कान के पास किसी धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन परिजनों से अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। दयाल ने कहा, "प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के कारणों का स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static