''इंडिया'' गठबंधन द्वारा पत्रकारों पर पाबंदी लगाने के सवाल पर बोले नीतीश कुमारः हम किसी पत्रकार के खिलाफ नहीं, केंद्र वाले कर रहे हैं गड़बड़ी
Saturday, Sep 16, 2023-08:53 PM (IST)
पटना: उनको कोई ज्ञान नहीं है। बिहार में कितना ज्यादा विकास हुआ है। बिहार में कितना काम हो रहा है इसकी कोई जानकारी उन लोगों को है? उन लोगों को देश की भी कोई जानकारी नहीं है। उन लोगों का कोई वैल्यू नहीं है। केवल उल्टा सीधा बोलना है। आज कल वे लोग परेशान हैं, घबराहट में हैं क्योंकि हम विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं।

पत्रकारों पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता
'इंडिया' गठबंधन द्वारा पत्रकारों पर पाबंदी लगा दी गई है, इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमको नहीं पता है। यह राजीव रंजन बताएंगे। हम तो शुरू से पत्रकारों के पक्ष में रहे हैं। पत्रकारों को आजादी मिल जाएगी तो उन्हें जो सच दिखेगा, अच्छा लगेगा वे अपने-अपने ढंग से लिखेंगे। पत्रकारों पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। सबको अपना अधिकार है। हम किसी पत्रकार के खिलाफ नहीं हैं। केंद्र में जो लोग हैं वही लोग ये सब गड़बड़ी करते हैं। हम तो आपलोगों की इज्जत करते हैं।

पत्रकारों के इस मांग पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि आप जो निरीक्षण भवन बनवाए हैं उसमें एक कमरा हमलोगों के लिए भी सुरक्षित रहे ताकि हमलोग वहां पर बैठकर समाचार प्रेषण का काम कर सकें। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को पत्रकारों की मांग पर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

