VIDEO: Tamilnadu से वापस लौटे युवक की बॉडी पर लगे निशान से उठ रहे सवाल, परिजनों ने सड़क हादसे की बात को क्यों नकार दिया?

Saturday, Jan 03, 2026-03:38 PM (IST)

Samastipur News: रोसड़ा–समस्तीपुर मेन रोड पर एक युवक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल रहुआ गांव के पास बुढ़ी गंडक नदी पुल पर घायल अवस्था में मिले बाइक सवार युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों का आरोप है कि यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि लूटपाट के बाद की गई हत्या है। पुलिस ने शव की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह निवासी निर्भय कुमार सिंह के तौर पर की है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक के गले पर गहरे जख्म के निशान थे और तक के शरीर से सोने की चेन अंगूठी भी गायब था। पीड़ित परिजनों का कहना है कि बाइक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी बड़े सड़क हादसे के भी निशान नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static