VIDEO: इंस्टाग्राम पर उपजे विवाद में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
Monday, Mar 02, 2026-03:31 PM (IST)
Bhojpur: भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलाबाग मोहल्ले में इंस्टाग्राम पर उपजे विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान मौला बाग निवासी शत्रुघ्न सिंह के 20 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। गोली युवक के सीने के बीचों-बीच लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की...

