छपरा में दर्दनाक हादसा, काम से घर लौट रहे शख्स को यूं खींच ले गई मौत; परिजनों में पसरा मातम
Friday, Feb 20, 2026-01:43 PM (IST)
Bihar Road Accident News : बिहार में सारण जिले में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं घटना की खबर सुनकर परिवार गहरे सदमे में है।
तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इनई गांव निवासी सदन सिंह का पुत्र पंकज सिंह (36) लाइन होटल से काम करने के बाद साइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मुकरेड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।
हाइवा चालक गाड़ी छोड़ फरार
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस हाइवा को जब्त कर थाना ले आई है,जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

