दर्दनाक हादसा! क्रिकेट खेलकर लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

Thursday, Feb 12, 2026-10:51 AM (IST)

Bihar Road Accident News : बिहार के दरभंगा जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। वहीं इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया। 

क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे तीनों नाबालिग दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार, बिरौल थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-17 पर सोनपुर गांव के समीप की है। मृतकों की पहचान पंकज कुमार, अंकित सहनी और विवेक सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन नाबालिगों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तीनों दोस्त अखराहा गांव की ओर से क्रिकेट मैच खेलकर बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान बिरौल से सहरसा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

इधर घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) भेज दिया है। एसडीपीओ (SDPO) प्रभाकर तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। फरार वाहन और उसके चालक की पहचान जल्द कर ली जाएगी। दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static