सारण में दर्दनाक हादसा: 22 वर्षीय युवक की मौत; बाजार के लिए निकला था अजीत
Tuesday, Feb 03, 2026-01:58 PM (IST)
Road Accident : बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भैरोपुर गांव निवासी ज्योतिष मांझी का पुत्र अजीत कुमार (22) अपने गांव से बाजार आ रहा था। इसी दौरान शीतलपुर में अवस्थित पुराने पट्टी पूल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

