दर्दनाक! इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को यूं खींच ले गई मौत, विवाद के बाद जान बचाकर भागते समय हुआ हादसा

Friday, Feb 06, 2026-01:39 PM (IST)

Bihar News : बिहार के सारण जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक परीक्षार्थी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 

विवाद के बाद भागते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा गांव के समीप की है। मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मटोली निवासी सचिन कुमार यादव उर्फ मुन्ना (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन कुमार यादव उर्फ मुन्ना अपने एक दोस्त रितेश कुमार राय के साथ गड़खा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान भैंसमारा गांव के समीप उसी गांव के कुछ अन्य परीक्षार्थियों ने पूर्व के विवाद में उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया, जिससे बच कर मोटरसाइकिल से भाग रहे दोनों परीक्षार्थी सामने से आ रहे आटोरिक्शा से टकरा गये, जिसके कारण सचिन कुमार यादव उर्फ मुन्ना की मौत हो गई। 

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

इस भीषण टक्कर में सचिन कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रितेश घायल हो गया है। सूचना मिलते ही गड़खा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उन छात्रों की तलाश की जा रही है जिन्होंने मारपीट कर विवाद शुरू किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static