बिहार में कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आज होगा मतदान, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

12/5/2022 6:57:08 AM

पटनाः बिहार के कुढनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव लिए पांच दिसंबर को मतदान होना है और परिणाम आठ दिसंबर को घोषित होंगे। इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सीधा मुकाबला है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उपचुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने का दावा किया है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

असम में बिहार के 2 मजदूरों की मौत पर CM नीतीश ने जताया शोक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने असम के कछार जिले में एक चिमनी विस्फोट में प्रदेश के खगड़िया जिले के बछौता गांव के रहने वाले दो मजदूरों की मौत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नीतीश ने इस हादसे में मारे गए बिहार के दोनों लोगों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

फुलवारीशरीफ कांडः 2 और अभियुक्तों को 8 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश
धार्मिक वैमनस्यता एवं अशांति फैलाने का प्रयास तथा देशद्रोह के आरोपों में दर्ज मामले में जेल में बंद दो और अभियुक्तों को शनिवार को बिहार में पटना की एक विशेष अदालत ने 08 दिसंबर 2022 तक हिरासती पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने का आदेश दिया।

Kidney Transplant के लिए अस्पताल में भर्ती हुए Lalu Yadav
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अस्पताल में शिफ्ट किए जा चुके हैं। इस दौरान बेटी रोहिणी ने भावुक ट्वीट करते हुए लिखा कि पापा के रूप में ईश्वर को देखा है। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी सिंगापुर के लिए रवाना हो चुके हैं जबकि राबड़ी देवी एवं मीसा भारती पहले से ही सिंगापुर में हैं।

सुशील मोदी का तेजस्वी पर तंज- चरमरा गई है बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था..
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है लेकिन विभाग के मंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं है और वह नौका विहार कर रहे हैं।

फांसी के फंदे पर लटकने से पहले आर्केस्ट्रा गर्ल ने जारी किया इमोशनल वीडियो
बिहार की राजधानी पटना में एक आर्केस्ट्रा गर्ल ने फांसी के फंदे पर लटकने से पहले एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह रोते हुए कह रही है कि लड़कियां गलत नहीं होती हैं, उसे जबरदस्ती बनाया जाता है। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि पंजाब केसरी नहीं करता है।

महिला को अपेंडिक्स बोल किया लीवर का ऑपरेशन, बिना टांके लगाए भेजा घर
बिहार के कटिहार जिले से एक निजी नर्सिंग होम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पर एक महिला को अपेंडिक्स की समस्या बताकर उसका लीवर का ऑपरेशन कर दिया गया। वहीं डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने के बाद टांके भी नहीं लगाए।

“बुलडोज़र ही चलाना है तो अदालतों को बंद कर दें क्या?” पटना HC के जज की सख्त टिप्पणी वायरल
पटना हाईकोर्ट के जज संदीप कुमार ने पुलिस प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने पुलिस की खिंचाई करते हुए इतना तक कह डाला कि “बुलडोज़र ही चलाना है तो अदालतों को बंद कर दें क्या?” वहीं जज की यह सख्त टिप्पणी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है।

मानव-मांसाहारी सह-अस्तित्व क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाएंगे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के 5 गांव
बिहार में मानव-वन्यजीव संघर्ष को समाप्त करने के लिए राज्य के पश्चिम चंपारण जिले में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पांच गांवों को एक मॉडल मानव-मांसाहारी वन्यजीव सह-अस्तित्व क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

रोहतास में टला बड़ा ट्रेन हादसाः चलती ट्रेन से अलग हुई 2 बोगियां
बिहार के रोहतास जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस के पटरी पर दौड़ते समय 2 कोच अलग हो गए। यात्रियों का कहना है कि अचानक तेज धमाके की आवाज आई, जब बाहर निकलकर देखा तो 2 कोच अलग हो गए थे। हालांकि इस घटना में कहीं कोई हताहत नहीं हुआ।

फर्जी कॉल मामले में आईपीएस आदित्य कुमार की अग्रिम जमानत याजिका खारिज
बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर फर्जी कॉल कर पैरवी करने के मामले में अभियुक्त बनाए गए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी आदित्य कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पटना की एक सत्र अदालत ने खारिज कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static